सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Scientificgyanvarsha

विज्ञान क्या है? What is Science?

विज्ञान क्या है ?what is Science? परिभाषा :   विज्ञान सुसंगत एवं क्रमबद्ध ज्ञान है जिसके अंतर्गत ब्रह्माण्ड (Universe) में स्थित सजीव (Living) एवं निर्जीव (Non-Living) घटकों (Component) में होने वाली घटनाओं व परिघटनाओं का  अध्ययन प्रयोगों (Practicals) एवं अवलोकनों (Observations) के द्वारा करते हैं। गणित में "प्रयोग" नहीं हैं, इस कारण गणित का अध्ययन कला के विषयों के साथ भी करते हैं। परन्तु गणित के बिना विज्ञान बिल्कुल अधूरा है, क्योंकि समस्त गणनाएँ (Counting) गणित की सहायता से की जाती है।   साइंस शब्द की उत्पत्ति (Origin of word Science) : साइंस  (Science) एक लैटिन शब्द Scientia से उत्पन्न है जिसका अर्थ है जानना (To know) । विज्ञान की शाखाएँ (Branches of Science):  मुख्य रूप से विज्ञान को दो भागों में विभक्त किया गया है- भौतिक विज्ञान (Physical Science ) एवं जीवन विज्ञान (Life Science)। भौतिक विज्ञान में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), भूगर्भ विज्ञान (Geology), खगोल विज्ञान (Astronomy), अन्तरिक्ष विज्ञान (Space Science), कम्प्यूटर विज्ञान (Compu...

क्या वैज्ञानिक पद नियमित सरकारी सेवा है? Is Scientist post is a regular Central Government Service ?

क्या वैज्ञानिक पद नियमित सरकारी सेवा है ? 

Is Scientist post is a regular Central Government Service ?

सरकारी सेवा का अभिप्राय-

सरकारी सेवा का अभिप्राय है कि सरकार के नियंत्रण में अपनी सेवा विभिन्न विभागों में प्रदान करना। हर देश में नागरिकों के द्वारा चुनी हुई सरकार अथवा अन्य किसी प्रकार से उस देश पर स्थापित सरकार अपने सरकारी कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए अनेक विभागों की स्थापना करती है। जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से संचालित हो सके ।

सरकारी सेवाएं और उनमें चयन-

सरकारी सेवाओं में आने के लिए उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। मेधावी तथा अनुशासित सरकारी कर्मचारी सरकार के कामकाज को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करता है ।

उड्डयन, रेलवे, पोस्ट ऑफिस और विशेषकर रक्षा विभाग विदेश विभाग आयुध फैक्ट्री आदि सरकार के नियंत्रण में काम संपन्न करने वाले विभाग हैं । 

अलग-अलग देशों कि अपनी व्यवस्था है की वह लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को किस प्रकार से अपनी जनता को पहुंचाएं।

सरकार अपने सेवकों का विशेष ध्यान रखती है और उन्हें वेतन वेतन भत्ते यात्रा भत्ते आवास भत्ते तथा ने कई प्रकार के भत्तों को प्रदान करके अपना मनोवांछित कार्यक्रम जनता के समक्ष प्रस्तुत एवं लागू करने का कार्य करती है

सरकारी सुविधाओं के कारण ही हर देश में सरकारी सेवा करने का सपना हर विद्यार्थी के मन में होता है परंतु सरकारी सेवा प्राप्त करने के अपने मानक हैं।

मूल प्रश्न-

मूल प्रश्न यह है कि क्या वैज्ञानिक पद नियमित सरकारी सेवा है तो इस संबंध में आपको रोचक जानकारी प्राप्त करके खुशी होगी कि वैज्ञानिक पद केवल नियमित सरकारी सेवा नहीं है बल्कि वैज्ञानिक अपनी सेवाएं प्राइवेट संस्थानों में भी प्रदान करते हैं यह हर देश के आंतरिक व्यवस्था पर निर्भर करता है। 

देशों की प्राथमिकताएं एवं आवश्यकताएं-

हर देश की अपनी अपनी आवश्यकताएं होती हैं उनका अलग अलग वैज्ञानिक लक्ष्य होता है उसके अनुरूप वह वैज्ञानिकों को सरकारी सेवा में लेते हैं अथवा उन्हें यह पूरी छूट दी जाती है कि वह अपनी इच्छा अनुसार किसी प्राइवेट कंपनी अथवा किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ सकें।

भारत में वैज्ञानिकों को अवसर प्रदान करने वाले सरकारी विभाग-

इसरो, डीआरडीओ, बीएआरसी, आईआईएससी, आईसीएमआर, डीजीसीएमए, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी,टाटा इंस्टीट्यूटऑफ फन्डामेंटल रिसर्च, सीडीआरआई, सीएसआईआर, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड , डीएसटी, सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, इंडियन मटेरियलॉजिकल डिपार्टमेंट, इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओसेन इनफॉरमेशन सर्विसेज आदि डिपार्टमेंट भारत में  सरकारी विभाग योग्य एवं मेधावी वैज्ञानिकों के लिए अवसर का मार्ग खोलती हैं।

भारत में वैज्ञानिकों को अवसर प्रदान करने वाली प्राइवेट कंपनियां-

वहीं इन स्पेस, एनएसआईएल, जानसैट लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज, सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड, एपीजे एजुकेशन सोसाइटी, ब्रॉन लैबोरेट्रीज, इंटीग्रल बायो साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड इंडिया, मेडुला रिक्रूटमेंट, इंटेल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एम सी एन आर ओ ई कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, फ्रेजेनियस कबि ऑंकोलॉजी, सिरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक, रेडी बायोलॉजिकल लैब्स,  आरडीए लैब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कैंसर के क्षेत्र में शोध कराने वाली विभिन्न कंपनियों सहित सैकड़ों प्राइवेट कंपनियां भारत में मौजूद हैं जो वैज्ञानिकों को शोध एवं अपनी योग्यता के अनुसार प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती हैं।

अन्य प्रमुख देशों/विदेशों में वैज्ञानिकों को अवसर प्रदान करने वाले सरकारी विभाग-


यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका- 

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, डिफेंस टेक्निकल इनफॉरमेशन सेंटर, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे, एनवायरमेंटल प्रोटक्शन एजेंसी एवं नासा यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की प्रमुख सरकारी वैज्ञानिक सेवा वाली संस्थाएं हैं


सुधी पाठकों, यह ब्लॉग यदि आपको उपयोगी लगा हो तो इसे समाज के कल्याणार्थ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें तथा ब्लॉग को फॉलो करें।

                                                                                                 सादर 

और पढ़ें -किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box .

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ और उनका योगदान (Famous Indian Mathematician and their Contribution)

गणित के क्षेत्र मे भारत के कई पुरोधाओं ने अपने कृतित्व से भारतीय गौरव को शीर्षस्थ किया है जिनकी लम्बी सूची है जिन्होने अपने ज्ञान से पूरे विश्व को आलोकित किया है जिनका योगदान अप्रतिम, प्रेरणास्पद, अविस्मरणीय है। आर्यभट्ट :- आर्यभट्ट (476 ई ० -550 ई ० )  प्राचीन भारत के महान ज्योतिषविद तथा गणितज्ञ थे।  इन्होंने आर्यभट्टीय नामक महत्वपूर्ण ज्योतिष ग्रन्थ लिखा जिसमें वर्गमूल, घनमूल, समान्तर श्रेणी तथा विभिन्न प्रकार के समीकरणों का वर्णन है। इसके गणितीय भाग में अंकगणित , बीजगणित, सरल त्रिकोणमिति और गोलीय त्रिकोणमिति, सरल भिन्न, द्विघात समीकरण, घात शृंखला के योग तथा ज्याओं की एक तालिका है।   एक प्राचीन श्लोक के अनुसार आर्यभट्ट गुप्त काल के समय नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे। आर्यभट्ट ने सबसे सही और सुनिश्चित पाई  (ℼ)  के मान का निरूपण किया था। आर्यभट्ट ने गणित के सूत्रों को श्लोकों के रूप में लिखा था। शून्य की खोज का श्रेय भी आर्यभट्ट को जाता है इनका मानना था की कोई नंबर जैसे 0 का भी अस्तित्व है।  खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भी आर्यभट्ट का महत्वपूर्ण ...

दैनिक जीवन में गणित शिक्षण का महत्व एवं उद्देश्य

"उद्देश्य के साथ कार्य करने का अभिप्राय है बुद्धिमत्ता के साथ कार्य अथवा अर्थपूर्ण ढंग से कार्य करना न कि एक स्वचालित यन्त्र की तरह।"                                                                                                                                        - जॉन डीवी  शिक्षा द्वारा ही एक संपन्न समाज की आधारशिला रखी जा सकती है। जिस समाज में शिक्षा व्यवस्था जैसी होगी, उसी प्रकार के समाज का निर्माण होगा। हमें अगर एक सभ्य समाज का निर्माण करना है तो हमें शिक्षा के उद्देश्यों का निर्धारण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।  उद्देश्य ऐसे हों जिन्हें व्यवहारिक रूप से प्राप्त किया जा सके और जो व्यक्ति ,समाज और देश की आवश्यकताओं को पूर्ण कर सकें।...

विज्ञान क्या है? What is Science?

विज्ञान क्या है ?what is Science? परिभाषा :   विज्ञान सुसंगत एवं क्रमबद्ध ज्ञान है जिसके अंतर्गत ब्रह्माण्ड (Universe) में स्थित सजीव (Living) एवं निर्जीव (Non-Living) घटकों (Component) में होने वाली घटनाओं व परिघटनाओं का  अध्ययन प्रयोगों (Practicals) एवं अवलोकनों (Observations) के द्वारा करते हैं। गणित में "प्रयोग" नहीं हैं, इस कारण गणित का अध्ययन कला के विषयों के साथ भी करते हैं। परन्तु गणित के बिना विज्ञान बिल्कुल अधूरा है, क्योंकि समस्त गणनाएँ (Counting) गणित की सहायता से की जाती है।   साइंस शब्द की उत्पत्ति (Origin of word Science) : साइंस  (Science) एक लैटिन शब्द Scientia से उत्पन्न है जिसका अर्थ है जानना (To know) । विज्ञान की शाखाएँ (Branches of Science):  मुख्य रूप से विज्ञान को दो भागों में विभक्त किया गया है- भौतिक विज्ञान (Physical Science ) एवं जीवन विज्ञान (Life Science)। भौतिक विज्ञान में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), भूगर्भ विज्ञान (Geology), खगोल विज्ञान (Astronomy), अन्तरिक्ष विज्ञान (Space Science), कम्प्यूटर विज्ञान (Compu...