विज्ञान क्या है ?what is Science? परिभाषा : विज्ञान सुसंगत एवं क्रमबद्ध ज्ञान है जिसके अंतर्गत ब्रह्माण्ड (Universe) में स्थित सजीव (Living) एवं निर्जीव (Non-Living) घटकों (Component) में होने वाली घटनाओं व परिघटनाओं का अध्ययन प्रयोगों (Practicals) एवं अवलोकनों (Observations) के द्वारा करते हैं। गणित में "प्रयोग" नहीं हैं, इस कारण गणित का अध्ययन कला के विषयों के साथ भी करते हैं। परन्तु गणित के बिना विज्ञान बिल्कुल अधूरा है, क्योंकि समस्त गणनाएँ (Counting) गणित की सहायता से की जाती है। साइंस शब्द की उत्पत्ति (Origin of word Science) : साइंस (Science) एक लैटिन शब्द Scientia से उत्पन्न है जिसका अर्थ है जानना (To know) । विज्ञान की शाखाएँ (Branches of Science): मुख्य रूप से विज्ञान को दो भागों में विभक्त किया गया है- भौतिक विज्ञान (Physical Science ) एवं जीवन विज्ञान (Life Science)। भौतिक विज्ञान में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), भूगर्भ विज्ञान (Geology), खगोल विज्ञान (Astronomy), अन्तरिक्ष विज्ञान (Space Science), कम्प्यूटर विज्ञान (Compu...
भारत देश के विभिन्न केंद्रीय एवं प्रादेशिक बोर्डों से उत्तीर्ण इंटरमीडिएट के छात्रों एवं उनके अभिभावकों के समक्ष प्रवेश के लिये कालेज एवं विश्वविद्यालय तय करने में ऊहापोह की स्थिति रहती है । छात्र किस विद्यालय मे प्रवेश ले जहाँ उसे उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके ।
अधिकांश विद्यार्थी इण्टरमीडिएट परीक्षा के दौरान अथवा उत्तीर्ण करने के पश्चात् मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में जुट जाते हैं।
कला, कॉमर्स आदि विषयों में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों की तुलना मे विज्ञान के विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
इसमें भी विज्ञान को अपना करियर बनाने वाले विद्यार्थियों की संख्या और न्यूनतम हो जाती है। फिर भी देश में विज्ञान वर्ग के छात्रों के उच्च कक्षाओं में प्रवेश होने में अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लेने वाले संस्थाओं की संख्या अधिक है और प्रवेश का यह मानक भी मेरिट पर प्रवेश लेने की तुलना में ज्यादा सकारात्मक है। क्योंकि संस्थान चयनित विद्यार्थियों का ठीक प्रकार से मार्गदर्शन कर पाता है।
शिक्षण संस्थानों की हमारे जीवन में अहम भूमिका है क्योंकि यही संस्थान हमारे बहुआयामी व्यक्तित्व को निखारने की क्षमता रखते हैं।
एक बार गलत शिक्षण संस्थान में प्रवेश हो जाने पर विद्यार्थियों एवं अनेक अभिभावकों को जीवन भर पछताना पड़ता है, इसीलिए आवश्यक है कि वे सही संस्थानों का चयन कर सकें क्योंकि अनुपयुक्त शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने पर छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भविष्य निर्माण में लगना पड़ता है। सही संस्थान स्वयं छात्रों के भविष्य का निर्माण करते हैं तथा अभिभावकों की भूमिका गौड़ हो जाती है।
यहाँ पर छात्रों को प्रवेश लेने हेतु विज्ञान के शीर्ष कॉलेजों की विस्तृत जानकारी देने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। यहाँ पर कॉलेजों तथा विश्व विद्यालयों की रैंकिंग नहीं बल्कि जहाँ विज्ञान का अध्ययन व अध्यापन गुणवत्तापूर्वक होता है, उस क्रम में जानकारी दी जा रही है, क्योंकि कॉलेजों एवं विश्व विद्यालयों की रैंकिंग के लिए भारत में एक संस्था NAAC कार्य करती है।
इस संस्था द्वारा सभी कॉलेजों एवं विश्व विद्यालयों को रैंकिंग प्रदान किया गया है, जिसमे २०५ विश्व विद्यालयों एवं १६३९ कॉलेजों को A, ११८ विश्व विद्यालयों एवं ५०९७ कॉलेजों को B ग्रेड प्रदान किया गया है।
यहाँ उपरोक्त ग्रेडिंग के अनुसार नहीं बल्कि विज्ञान के शीर्ष भारतीय कॉलेजों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिसमे विज्ञान वर्ग में प्रवेश लेकर विज्ञान के क्षेत्र में अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है।
टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR)-
भारत में विज्ञान शिक्षा के लिए सबसे विख्यात टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च डीम्ड विश्वविद्यालय है। जिसमे अंडरग्रेजुएट स्कूल एडमिशन ( GS ) के द्वारा प्रवेश परीक्षा GATE, GEST, NET, JGEEBILS के द्वारा प्रवेश प्राप्त कर भविष्य सँवारा जा सकता है।
इसका राष्ट्रीय केंद्र होमी भाभा विज्ञान केंद्र मुंबई है। भारत में गणित एवं विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गयी है।
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)-
यह एक पब्लिक डीम्ड यूनिवर्सिटी है जहाँ विज्ञान की उच्च शिक्षा में शोध किया जाता है यद्यपि यह अतिरिक्त इंजीनियरिंग डिज़ाइन, आर्किटेक्चर, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिसिन एवं अलाइड साइंस और प्रबंधन की भी शिक्षा प्रदान करता है बैंगलोर,कर्नाटक (भारत ) स्थित यह शिक्षण संस्थान अपने आप में बहुत प्रसिद्ध है।
इसमें प्रवेश किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना ( KVPY ), NEET & JEE में अच्छा स्कोर करने पर प्राप्त होता है।
गणितीय विज्ञान संस्थान (IMSc)-
भारत में सुदूर दक्षिण स्थित प्रान्त तमिलनाडु के शहर चेन्नई में स्थित इस संस्थान में गणित की शिक्षा के साथ साथ सैद्धांतिक भौतिकी, सैद्धांतिक कंप्यूटर साइंस तथा कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी की शिक्षा प्रदान की जाती है।
इसमें प्रवेश प्राप्त करने के लिये छात्रों को नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथमेटिक्स (NBHM) छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेना है। उसमे उत्तीर्ण छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार के बाद चयनित छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)-
वस्तुतः यह भारत का औद्योगिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का प्रमुख व सर्वोत्कृष्ट संस्थान है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित एक विश्वस्तरीय संस्थान है।
इसमें बी एस -एम एस /एम एस सी प्रवेश पाने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को 55%, अन्य पिछड़ा वर्ग अनु जाति/अनु जनजाति एवं शारीरिक दिव्यांग अभ्यर्थी को बी टेक /बी ई बी एस ,एम बी बी एस 50% अंक सहित डिग्री अनिवार्य है।
उपरोक्त योग्यता धारी छात्रों को 28 वर्ष के अन्दर सी एस आई आर नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है। यू जी सी नेट के अंतर्गत 84 विषयों में नेट की परीक्षा दी जा सकती है ।परन्तु सी एस आई आर नेट 5 विषयों केमिकल साइंस, पृथ्वी विज्ञान, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंस व फिजिकल साइंस से ही होता है।
सुधी पाठकों ! यदि उपरोक्त जानकारी उपयोगी हो तो इसे शेयर करें ताकि समाज में वैज्ञानिक दृष्टि एवं दृष्टिकोण विकसित किया जा सके।
सादर
MUST READ: 1 Science different stream
Nyc article 👌👌 Excessive information in few words.
जवाब देंहटाएंNyc article 👌👌 Excessive information in few words.
जवाब देंहटाएं