सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Scientificgyanvarsha

विज्ञान क्या है? What is Science?

विज्ञान क्या है ?what is Science? परिभाषा :   विज्ञान सुसंगत एवं क्रमबद्ध ज्ञान है जिसके अंतर्गत ब्रह्माण्ड (Universe) में स्थित सजीव (Living) एवं निर्जीव (Non-Living) घटकों (Component) में होने वाली घटनाओं व परिघटनाओं का  अध्ययन प्रयोगों (Practicals) एवं अवलोकनों (Observations) के द्वारा करते हैं। गणित में "प्रयोग" नहीं हैं, इस कारण गणित का अध्ययन कला के विषयों के साथ भी करते हैं। परन्तु गणित के बिना विज्ञान बिल्कुल अधूरा है, क्योंकि समस्त गणनाएँ (Counting) गणित की सहायता से की जाती है।   साइंस शब्द की उत्पत्ति (Origin of word Science) : साइंस  (Science) एक लैटिन शब्द Scientia से उत्पन्न है जिसका अर्थ है जानना (To know) । विज्ञान की शाखाएँ (Branches of Science):  मुख्य रूप से विज्ञान को दो भागों में विभक्त किया गया है- भौतिक विज्ञान (Physical Science ) एवं जीवन विज्ञान (Life Science)। भौतिक विज्ञान में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), भूगर्भ विज्ञान (Geology), खगोल विज्ञान (Astronomy), अन्तरिक्ष विज्ञान (Space Science), कम्प्यूटर विज्ञान (Compu...

आविष्कार एवं आविष्कारक (Invention and Inventor)

"आवश्यकता आविष्कार की जननी है" यह प्रमाणिक वाक्य स्वयंसिद्ध एवं समूची मानव जाति के लिये तरक्की का मूलमंत्र भी है साथ ही वैज्ञानिकों का प्रेरणा वाक्य भी यही है जिससे अभिप्रेरित होकर वैज्ञानिक आविष्कार के दुरूह पथ पर अग्रसर हो जाता है। वैज्ञानिक बनने के लिये केवल शिक्षा नहीं वरन् शैशवावस्था से जिज्ञासा, उत्कंठा,  वैज्ञानिक दृष्टि एवं दृष्टिकोण का होना अपरिहार्य है जो व्यक्ति में नैसर्गिक रूप से होता है।  व्यक्ति स्वप्रेरणा अथवा किसी से अभिप्रेरित होकर वैज्ञानिक बनता है । स्वयं अमर होने के साथ साथ वह करोड़ों लोगों का जीवन खुशियों से भर देता है।  अतीत से अब तक जितने भी वैज्ञानिक हुए अपने अन्दर उत्पन्न उत्सुकता एवं जीवन में कुछ कर गुजरने की क्षमता के कारण कुछ अलग कर पाये।                               आइंस्टीन, अरस्तू, डार्विन, लैमार्क, थामस अल्वा एडिसन, ग्रेगर जॉन मेंडल, सी.वी.रमन, राइट ब्रदर्स, चार्ल्स वैबेज, हरगोविंद खुराना, न्यूटन सहित अनेकों वैज्ञानिकों का हम पर ऋण है। कुछ वैज्ञानिकों ने खोज त...

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (National Talent Search Examination)

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा  का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (National Council of Educational Research and Training)   के शैक्षिक सर्वेक्षण विभाग (Educational Survey Division) द्वारा आयोजित की जाती है।                         राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा प्रत्येक वर्ष संपन्न करायी जाती है जिसमें पूरे देश के दो हज़ार प्रतिभावान छात्रों को कक्षा 11 से लेकर  पी एच डी  तक नकद छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और इसमें कक्षा 10 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र भाग लेते हैं।     सन् 1961 में भारत सरकार द्वारा स्थापित  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् के माध्यम से शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से   लिखित परीक्षा आयोजित करके मेधावी एवं प्रतिभावान छात्रों को चयनित करने की  प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी । प्रारंभ में केवल दिल्ली के लिये यह परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 350  छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी थी । परन्तु अब यह देशव्य...

विज्ञान की शाखायें Branches of Science:

विज्ञान की शाखाएँ ; (  Branches of Science ) :  विज्ञान प्रसार (Expansion of Science) : 19वीं एवं 20वीं शताब्दी को  विज्ञान सम्बंधी शोधों व वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय योगदान के लिये जाना जाता है । वर्तमान सदी मे विज्ञान के क्षेत्र में लोगों का रुझान बढ़ाने की बहुत आवश्यकता है। लोगों में  वैज्ञानिक दृष्टि एवं दृष्टिकोण,  वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाना तभी सम्भव है जब उन्हे विज्ञान के बारे में वृहद् जानकारी हो । विज्ञान व उनकी शाखाओं के विषय में जानकारी प्रदान करने का एकमात्र उद्देश्य यही है। विज्ञान की अनेक शाखाएँ हैं जिसमें प्रमुख शाखाओं  का वर्णन करना अत्यावश्यक है जिसके विषय में जानकारी प्राप्त किये बिना वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना सम्भव नही है। अध्ययन की सुविधा के लिये विज्ञान को  अनेक शाखाओं में विभक्त किया गया है।  जो विशिष्ट (Specific) क्षेत्र के लिये अलग अलग होती हैं । विज्ञान की प्रमुख शाखाओं का यहाँ उल्लेख किया जा रहा है - विज्ञान की शाखाएँ ; (  Branches of Science ) :         1-भौतिकी...

साइंस इन्स्पायर योजना Science INSPIRE Scheme:

साइंस इन्स्पायर स्कीम-(Science INSPIRE Scheme) :   साइंस इन्स्पायर स्कीम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें नवोदित वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के साथ साथ उच्च शिक्षा के लिये विज्ञान विषय से बी एस सी/बी एस, एम एस सी/एम एस एकीकृत तथा पी एच डी व पी एच डी के उपरांत शोधरत छात्रों तथा शोधार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के साथ जे ई ई प्रतियोगी मे 10000 तक रैंक लाने के बाद बेसिक साइंस अथवा लाइफ साइंस पढ़ने वाले छात्रों को प्रदान किया जाता है।                                      इस छात्रवृत्ति को साइंस इन्स्पायर स्कीम (Science INSPIRE Scheme)   कहा जाता है। भारत सरकार के विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी मंत्रालय (Department of Science Technology-DST) द्वारा दी जाने वाली यह छात्रवृत्ति युवा वैज्ञानिकों को, वैज्ञानिक नवनिर्माण व वैज्ञानिक प्रतिभा के विकास हेतु प्रदान किया जाता है।                               ...